जयपुर में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली
जयपुर । देशभर में कल होली का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं देशी विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली वहीं पुलिस महकमे की सुरक्षा जिम्मेदारी के बीच आज पुलिसकर्मियो, अधिकारियों, सिपाहियों ने जमकर होली खेली। जयपुर के चांदपोल स्थित पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम जयपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से रखा गया। जयपुर पुलिस लाइन सहित प्रदेश में सुबह 9 बजे से होली खेली गई। इस दौरान जयपुर कमिश्नरेट में चांदपोल स्थित पुलिस लाइन में डीजीपी राजस्थान यूआर साहू, जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, सहित सभी जिलों के डीसीपी मौजूद रहे। बीजू जॉर्ज जोसफ को पुलिस कर्मियों ने कंधे पर उठाकर डांस कराया। डीजीपी यूआर साहू ने कहा कि होली और दीपावली पर पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाती है। इस कारण परिवार के साथ होली नहीं खेल पाते। इसलिए अगले दिन पुलिस की होली का आयोजन किया जाता है। हर जिला पुलिस लाइन में यह आयोजन होता है। इसमें जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में होली मनाई जाती है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि धुलेंडी के अगले दिन पुलिसकर्मी अपने साथियों और परिवार के साथ होली खेलते हैं। होली और धुलेंडी के दिन हार्ड ड्यूटी होने के कारण पुलिसकर्मी अपने साथियों और परिवार के साथ होली नहीं खेलते। अगले दिन पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले और कमिश्नरेट में होली का त्योहार पुलिसकर्मी अपने पुलिस मुखिया और पुलिस परिवार के साथ मनाते हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ