ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट पर सियासी घमासान तेज
भुवनेश्वर। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चौथी सीट को लेकर संभावित 'हॉर्स ट्रेडिंग' (विधायकों की खरीद-फरोख्त) की आशंका जताई है। पार्टी का कहना है कि इस सीट के लिए न तो सत्तारूढ़ भाजपा और न ही विपक्षी बीजद के पास पर्याप्त संख्या बल है। राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के दो सीटें जीतने और बीजद के एक सीट पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि चौथी सीट को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रणनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्ता चरण दास, जो आगामी द्विवार्षिक चुनावों को लेकर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए, ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग को रोकना जरूरी है। राज्यसभा चुनाव में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्ता में होने के कारण भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि पार्टी चार में से तीन सीटें जीतेगी। दास ने कहा, “भाजपा के लोग सत्ता में हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।”
ओडिशा विधानसभा का राज्यसभा चुनाव गणित: कुल विधानसभा सदस्य- 147
▪️ भाजपा
79 विधायक
3 निर्दलीयों का समर्थन
कुल प्रभावी संख्या: 82
तीन राज्यसभा सांसद चुनने के लिए जरूरी संख्या से 8 कम
▪️ बीजद
48 विधायक
एक सांसद चुनने के बाद 18 प्रथम वरीयता मत शेष
दूसरी सीट के लिए 12 और मतों की आवश्यकता
▪️ कांग्रेस
14 विधायक
▪️ माकपा (CPI-M)
1 विधायक
कांग्रेस की कोशिशें
दास के अनुसार, ओडिशा की राज्यसभा गणित के मुताबिक भाजपा दो और बीजद एक सीट जीत सकती है। उन्होंने सवाल उठाया, “चौथी सीट के लिए किसी भी दल, यहां तक कि कांग्रेस के पास भी पर्याप्त संख्या नहीं है। फिर भाजपा नेता तीन सीटें जीतने का दावा कैसे कर रहे हैं? बिना हॉर्स ट्रेडिंग के यह कैसे संभव है? उन्होंने कहा कि चौथी सीट के लिए न तो भाजपा और न ही बीजद के पास 30 प्रथम वरीयता मत हैं। दास ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के लिए बीजद और कांग्रेस को किसी प्रतिष्ठित निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, जो राज्य के हितों की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने कहा, “मैं संभावित उम्मीदवारों के पांच नाम लेकर दिल्ली जा रहा हूं। इस संबंध में चर्चा के लिए मैंने बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक से भी समय मांगा है।”जब उनसे पूछा गया कि बीजद, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए हुए है, उनकी पसंद के उम्मीदवार का समर्थन कैसे करेगा, तो दास ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, “हम किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को मैदान में उतार सकते हैं, जिसे बीजद समर्थन दे। हॉर्स ट्रेडिंग रोकने का यही एक तरीका है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।एक अन्य सवाल के जवाब में दास ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा चुनाव में किसी तरह के दलबदल का सवाल ही नहीं है।दो दिन पहले भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने कहा था कि पार्टी ओडिशा से राज्यसभा की अधिकतम सीटें जीतेगी।
दूसरी सीट की जुगत में लगी बीजद
इस बीच, बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की। पार्टी के कुछ विधायकों ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्णय लेने का अधिकार पटनायक को सौंप दिया है। वरिष्ठ विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा, “सभी विधायक पटनायक के निर्णय का पालन करेंगे। हालांकि बीजद के पास एक सीट जीतने लायक संख्या है, लेकिन पार्टी ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए छह सेट नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
ईरान-इजराइल संघर्ष का असर: उज्जैन के 1000 होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर की किल्लत, 25 दिन में संकट
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी