जयपुर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक, AQI 300+ पहुंचते ही बढ़ी चिंता
जयपुर | राजधानी जयपुर समेत राज्य के ज्यादातर शहरों में हवा गंभीर और खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. सीकर में पिछले दो दिनों में प्रदूषण फैलने के कारण सौ से ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. राजधानी जयपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 196 से 327 के बीच है. आदर्श नगर इलाके में सबसे कम प्रदूषण 196 दर्ज किया गया, जबकि सीतापुरा और मानसरोवर इलाके में AQI 300 के पार पहुंच गया|
सांस और स्वास्थ्य पर प्रदूषण के गंभीर प्रभाव
वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और इचिंग की समस्या आम हो गई है. कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ रहा है, जिससे अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है. लोग सुरक्षा के लिए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं|
स्मॉग और मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित
स्मॉग के असर के चलते सड़क पर धुंध के कारण वाहन चलाने में भी दिक्कत हो रही है. लोगों का कहना है कि सरकार को इस स्थिति में जरूरी कदम उठाने चाहिए, जैसे वाहनों के चलने और लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगाना. जानकारों का कहना है कि फिलहाल राजस्थान के लोगों को इस समस्या से जल्द निजात मिलने की संभावना नहीं है. तापमान गिर रहा है, ठंड बढ़ रही है और हवा नहीं चल रही, जिससे प्रदूषण के कण जमीन की सतह के पास बने हुए हैं और AQI लगातार बढ़ा हुआ है.
एयर क्वालिटी इंडेक्स श्रेणियां और प्रदूषण बढ़ने की वजह
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अनुसार वायु की गुणवत्ता को श्रेणियों में बांटा गया है. अच्छा स्तर 0–50 AQI, ठीक 51–100 AQI, मध्यम 101–200 AQI, खराब 201–300 AQI, गंभीर 301–400 AQI और खतरनाक 401–500 AQI के बीच आता है|
जब तापमान गिर जाता है और हवा रुक जाती है, तो प्रदूषण के कण हवा में फैल नहीं पाते और जमीन की सतह के पास ही जमा हो जाते हैं. यही वजह है कि ठंड और स्थिर मौसम में AQI तेजी से बढ़ जाता है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है|

एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
राजस्थान के जोधपुर में कार्यक्रम के दौरान सीजेआई सूर्यकांत का बड़ा बयान
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन