दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड के साथ पल्यूशन गंभीर
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। यूपी-बिहार ही नहीं राजधानी दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग की अनुसार अगले पांच दिनों तक देशभर के मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम? दिल्ली में भी अब सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। कुछ दिन पहले लोगों के घरों में चलने वाले पंखे बंद हो गए हैं, पेटी और संदूकों से कंबल रजाई निकलनी शुरू हो गई है। आज के मौस की बात करें तो पल्यूशन हावी रहेगा। सुबह की शुरुआत धुंध की सफेद चादर के साथ हुई जो शाम होते-होते फिर वापसी करेगी। हालांकि यह धुंध हल्की ही रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा। 18 नवंबर से 22 नवंबर तक के मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 13 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान आसमान में धुंध बनी रहेगी। दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब- हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का हा भी जान लेते हैं। पंजाब में भी ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। आज की बात करें तो लोगों की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। हालांकि क यानी 18 नवंबर से 22 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट नहीं है और मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री तक रह सकता है। 18 से 22 नवंबर तक की बात करें तो कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से चोरी, खमतराई पुलिस ने आरोपी दबोचा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 53.40 लाख मुआवजा सही ठहराया
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 7 दिन शुष्क रहेगा मौसम, फिर गिरेगा पारा
रायपुर में 6 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, सड़क और बाउंड्रीवाल तोड़ी
आरएसएस मानहानि केस: राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में होंगे पेश
Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव