लोकप्रिय डायबिटीज दवा ओजेम्पिक भारत में लॉन्च
नई दिल्ली। आखिरकार भारत में भी डेनिश फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने डायबिटीज दवा ओजेम्पिक लॉन्च कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है इस दवाई से लोगों को अब डायबिटीज के साथ बढ़ते मोटापे से भी छुटकारा मिल सकता है। भारतीय केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इस वर्ष अक्टूबर में टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित वयस्कों के लिए ओजेम्पिक (सेमाग्लूटाइड) के उपयोग को मंजूरी दे दी है। बता दें, अमेरिकी एफडीए के अनुसार, ओजेम्पिक का उपयोग टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों में रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार और हृदय रोग से ग्रसित वयस्कों में गंभीर हृदय संबंधी घटनाओं (जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक) के जोखिम को कम करने के लिए आहार और व्यायाम के साथ किया जाता है। डायबिटीज दवा ओजेम्पिक टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को हफ्ते में एक बार लगने वाला इंजेक्शन है,जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार माना जा रहा है। इस दवा का मेडिकल नाम सेमाग्लूटाइड है। जिसे डेनमार्क की कंपनी नोवो नॉर्डिस्क बनाती है। यह इंजेक्शन हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाया जाता है और यह एक पेन (इंजेक्शन पेन) के रूप में आता है। दुनियाभर में ओजेम्पिक डायबिटीज के साथ अपने वेट लॉस जैसे फायदे देने की वजह से फेमस हुई है।
बता दें,ओजेम्पिक को वेट लॉस के लिए बेहद असरदार माना जा रहा है। गौरतलब है क्लिनिकल ट्रायल्स के दौरान औसतन वजन में 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की कमी देखी गई (यानी 100 किलो का व्यक्ति 15-20 किलो तक घटा सकता है)। भारत में भी डॉक्टर इसे ऑफ-लेबल (बिना आधिकारिक मंजूरी के) मोटापे के इलाज के लिए लिख रहे हैं। नोवो नॉर्डिस्क ने चेतावनी दी है कि इस दवा का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की निगरानी में ही करें। बिना सलाह के वजन घटाने के लिए न लें।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 300 अतिरिक्त रोडवेज बसें
डिप्टी मैनेजर हत्याकांड की भयावह कहानी ने सबको झकझोरा