बिहार में मौसम बिगड़ने की संभावना: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 24 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन की चेतावनी है। जबकि, सात जिलों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर और नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है।
29 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण इसके प्रभाव से राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में वर्षा में तेजी आने की संभावना है।
कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद में सर्वाधिक वर्षा 53.0 मिमी दर्ज की गई।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पटना समेत आसपास इलाकों में दिन भर धूप का प्रभाव बने होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शाम होते ही बादलों की आवाजाही बने होने से लोगों को राहत मिली।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
औरंगाबाद के ओबरा में 35.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 26.2 मिमी, औरंगाबाद के देव में 22.4 मिमी, मोहनिया में 20.6 मिमी, मुंगेर के धरहरा में 19.2 मिमी, सहरसा के नौहट्टा में 15.4 मिमी, गया के मोहनपुर में 15.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 12.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बांका में 12.4 मिमी, अरवल के कलेर में 11.4 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 10.4 मिमी, गया के बेलागंज में 10.2 मिमी एवं लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह