दुनिया की सबसे बेकार सब्जी बनी आलू बैंगन!
नई दिल्ली। वैसे तो बहुत-सी ऐसी सब्ज़िया हैं जिन्हें पसंद नहीं किया जाता, लेकिन अब आलू बैंगन की सब्जी दुनिया की सबसे बेकार डिश में शामिल हो गई है। हाल ही में जारी हुई दुनिया की प्रमुख 100 खराब सब्जी की सूची में भारत की एक मशहूर सब्जी आलू बैंगन का नाम भी शामिल हुआ है।
कई ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जिन्हें देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में टेस्ट एटलस ने दुनिया के प्रमुख 100 सबसे खराब रेटिंग वाले खाने वाली वस्तुओं की सूची जारी की है। टेस्ट एटलस एक प्रसिद्ध ऑनलाइन फूड पोर्टल है, जो अक्सर दुनियाभर में खाने से जुड़ी विभिन्न सूची जारी करता है। इस सूची में शामिल व्यंजनों में से एक आलू बैंगन था, जो एक लोकप्रिय भारतीय ग्रेवी व्यंजन है। इस डिश ने प्रमुख 100 की इस सूची में 60वां स्थान हासिल किया है। आलू बैंगन एक मशहूर भारतीय सब्जी है, जिसे आलू, बैंगन, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इतना ही नहीं भारत में इस सब्जी को ताजे बारीक कटे हरा धनिया पत्ती से सजाया जाता है। इसे ज्यादातर लोग रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में इसकी इतनी लोकप्रियता के बावजूद, आलू बैंगन को खराब व्यंजनों की इस सूची में 5 में से केवल 2.7 की रेटिंग मिली।

कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव