8 जिलों के भाजपा अध्यक्ष बदलने की तैयारी
भोपाल।भाजपा संगठन ने निगम-मंडलों के अध्यक्षों को हटाकर शासकीय विभागों में राजनीतिक स्तर पर की गई नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। यानी अब जमावट मुख्यमंत्री के हिसाब से होना है। इसके बाद अब संगठन भी कुछ जिलों के अध्यक्षों को बदले जाने के मूड में है। कई के बदल दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो 8 और बदले जा सकते हैं।
इसको राजनीतिक कसावट और जमावट के नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि ये तो तय था कि मुख्यमंत्री यादव कभी भी शासकीय विभागों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को घर बिठा सकते हैं। शुरुआत उन्होंने शासकीय विभागों से की है। अब बारी प्रदेश भाजपा संगठन की है। वैसे भाजपा संगठन के चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद होना हैं, लेकिन जिस तरह से संगठन के कुछ जिलाध्यक्षों को बदला गया है, उसे सर्जरी कहा जा रहा है। जिन जिलों में संगठन कमजोर है, वहां के अध्यक्ष बदले जाने की सुगबुगाहट नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि 8 जिलों में सर्जरी की जा सकती है। अध्यक्षों को एक साथ या फिर दो किस्तों में बदला जा सकता है। ये कौन होंगे इसको लेकर या तो प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जानते हैं या फिर आलाकमान। इंदौर जिले में भी अध्यक्ष की नियुक्ति होना है, जहां राजेश सोनकर विधायक बन चुके हैं। शहर को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा रहा, यानी गौरव रणदिवे फिलहाल तो बने रहेंगे। फिर भी संगठन अचानक कोई फैसला ले सकता है।

चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
मुरैना में LPG सिलेंडर की किल्लत पर भड़के लोग
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी