मेट्रो रेल डिपो के लिए जमीन साफ़ करने की तैयारी शुरू
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है. इसी में तेजी लाने के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के पदाधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए है. उन्होंने मेट्रो निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिए है. मेट्रो निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किये जाने पर रैयतों को मुआवजा का भुगतान तेजी से करने के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है.
डीएम ने मंगलवार को मेट्रो निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि मेट्रो निर्माण के रास्ते आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि रानीपुर व पहाड़ी मौजे में कुल 82 खेसरा में अर्जित 75.945 एकड़ जमीन है. इसके लिए 397 रैयतों के बीच 213.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 84.24 करोड़ रुपये प्राधिकार में जमा किये गये हैं.
पीएमसीएच के पास बने राधाकृष्ण मंदिर को किया जाएगा शिफ्ट
मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए पीएमसीएच के पास बने राधाकृष्ण मंदिर को भी शिफ्ट किया जाएगा. डीएम ने पटना सदर एसडीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व पटना सदर सीओ को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही डीएम ने कहा है कि पूर्व से निर्मित लगभग 33 मकानों और संरचनाओं को हटाना अभी बाकी है. मीठापुर बायोडक्ट परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि के 18 रैयतों में सात का भुगतान हो चुका है. वहीं इस न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन के लिए पहाड़ी मौजे के रैयतों का शत प्रतिशत भुगतान हो गया है. जगनपुरा मेट्रो स्टेशन, रामकृष्णा मेट्रो स्टेशन, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच व मीठापुर बायोडक्ट का भी दखल - कब्जा करा दिया गया है.
आपको बता दें की मेट्रो की जमीन पर बने मकानों को हटाने क काम तीन-चार दिनों में पूरा हो जायेगा. खेमनीचक स्टेशन का कार्य सुचारू रूप से हो इसके लिए अतिक्रमण हटाने को कहा गया है.

डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट के पास नए फुट ओवर ब्रिज की रखी नींव, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य