मधुबनी जिले के दो अनुमंडलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी
मधुबनी : मधुबनी जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। पूर्व में मधुबनी सदर अनुमंडल के लिए केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जा चुका है। अब जिले के विशाल क्षेत्रफल, अधिक जनसंख्या घनत्व और शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए झंझारपुर अनुमंडल के लिए भी अलग से एक नया प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग, बिहार सरकार को भेजा गया है।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह दोनों प्रस्ताव एक-दूसरे के विकल्प नहीं हैं, बल्कि जिले की भिन्न-भिन्न शैक्षणिक जरूरतों के आधार पर भेजे गए स्वतंत्र प्रस्ताव हैं। उन्होंने बताया कि मधुबनी अनुमंडल के लिए पूर्व में भेजा गया प्रस्ताव यथावत है और यदि राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से जिले के लिए केवल एक विद्यालय को स्वीकृति मिलती है, तो प्राथमिकता मधुबनी अनुमंडल के प्रस्ताव को दी जाएगी।
झंझारपुर अनुमंडल के लिए भेजा गया नया प्रस्ताव जिले की अतिरिक्त शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दोनों प्रस्तावों को लेकर आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें संबंधित विभागों द्वारा सर्वेक्षण, जनसंख्या आंकड़ों के विश्लेषण और शैक्षणिक आवश्यकताओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। झंझारपुर के लिए भेजा गया प्रस्ताव जिले की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक अतिरिक्त प्रयास है, जबकि मधुबनी के प्रस्ताव को प्रशासनिक प्राथमिकता दी जा रही है।
अतः इस पूरे संदर्भ में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष मधुबनी जिले के दो अनुमंडलों मधुबनी और झंझारपुर के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव भेजे गए हैं, ताकि जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा का अवसर मिल सके।

पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे