प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन ने पीएम मोदी को दी बधाई
लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन से पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। पीएम मोदी को लक्जमबर्ग के समकक्ष ने दोबारा चुने जाने के बाद फोन पर बधाई दी। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन के साथ अच्छी बातचीत हुई। व्यापार, निवेश, वित्तीय सेवाओं और औद्योगिक विनिर्माण के क्षेत्रों सहित भारत- लक्जमबर्ग संबंधों को गहरा और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने लिखा कि लोकतंत्र के रूप में, हम क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता का समर्थन करते हैं। उधर फ्रीडेन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छी फोन कॉल पर बात हुई। भारत लक्जमबर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा, हमने अपने घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हमने साझा हितों के भू-राजनीतिक मुद्दों और शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के अपने लक्ष्य पर भी चर्चा की।बता दें कि लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन ने दोबारा चुने जाने के बाद पीएम मोदी को फोन पर बधाई दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
SC-ST केस के डर में 18 साल के युवक की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद