प्रधानमंत्री कल वैदिक घड़ी का करेंगे लोकार्पण
भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल (29 फरवरी) को विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण वर्चुअल रूप से करेंगे। यह वैदिक घड़ी उज्जैन शहर के के जीवाजी वेधशाला परिसर में स्थापित की गई है। वैदिक घड़ी की स्थापना नगर निगम द्वारा एक करोड़ 47 लाख रुपये खर्च कर बनाए टावर पर की गई है। वैदिक घड़ी, 30 मूहूर्त के साथ भारतीय मानक समय और ग्रीनविच मिन टाइम बताएगी। इसके बैकग्राउंड में देश-दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तस्वीर दिखेगी। शहर के तापमान, हवा की गति, मौसम की जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री यहां 6265 करोड़ के अन्य 689 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, जिसका लाइव प्रसारण सभी जिला और नगरीय निकाय मुख्यालय पर होगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। सबसे खास बात ये है कि प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूची में पहली बार एक लाख रुपये तक के सड़क, नाली, शेड निर्माण जैसे अनेक कार्यों को भी शामिल किया गया है। उज्जैन-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का विधानसभा क्षेत्र है। यहां 127 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और तीन निर्माण कार्यों (वैदिक घड़ी, संजीवनी क्लिनिक, होम्योपैथी औषधालय भवन) का लोकार्पण प्रस्तावित है। यहीं से विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के समीप उज्जैन विकास प्राधिकरण की आकार लेने वाली टीडीएस-3 और टीडीएस-4 आवासीय योजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा। उज्जैन-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए आयुष विंग कार्यालय और वार्ड 33 के भिक्षुक गृह में बनाए संजीवनी पाली क्लिनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 18 भिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसी समय उज्जैन दक्षिण, घटि्टया, तराना, बड़नगर, खाचरौद में नर्मदा-गंभीर का पानी पहुंचाने के लिए 1462 करोड़ रुपये की नर्मदा-गंभीर समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन भी किया जाएगा। याद रहे कि वैदिक घड़ी का लोकार्पण पहले 1 मार्च को प्रस्तावित था। विक्रमोत्सव- 2024 के आमंत्रण पत्र में इसका लेख भी किया गया था।

पोटा केबिन में नाबालिग छात्राओं की गर्भावस्था पर भूपेश बघेल का संज्ञान
ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा
दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर में ट्रैफिक का सिरदर्द खत्म होगा, पिगडंबर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ किया: 12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया
फतवे को लेकर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का हमला: मुफ्ती 420 है
CM मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के कामों की दी जानकारी