प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका को दिया शानदार सरप्राइज
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है टीवी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला। ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
बीते दिनों कपल ने सोशल मीडिया एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। वहीं, अब बुधवार को युविका चौधरी की बेबी शॉवर पार्टी हुई, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जल्द मां बनने वाली हैं युविका
युविका चौधरी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं और पति प्रिंस उनका पूरा-पूरा ख्याल भी रख रहे हैं। ऐसे में 7 अगस्त को युविका चौधरी की ग्रैंड गोद भराई और बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी के बैकग्राउंड को ब्लू और पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं बीच में एक पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है.
बार्बी डॉल लगीं युविका
युविका चौधरी इस मौके पर बेबी पिंक कलर के गाउन में नजर आईं, जिसमें वह बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही थीं। इस लुक को पूरे करने के लिए उन्होंने सिंपल मेकअप और बालों को कर्ल कर बो क्लिप कैरी किया हुआ था। तो वहीं, प्रिंस नरूला ने इस खास मौके पर वाइट पैंट के साथ ब्लू टोन वाली शर्ट में काफी हैंडसम नजर आए।
टीवी स्टार्स भी हुए शामिल
युविका चौधरी की गोद भराई में परिवार और दोस्तों के अलावा टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शामिल हुई थी। इसमें निशा रावल, माही विज, संभावना सेठ, रफ़्तार जैसे सेलेब्स नजर आए।
रोमांटिक हुआ कपल
इस मौके पर प्रिंस और युविका ने काफी रोमांटिक डांस भी किया। प्रिंस अपनी वाइफ के बेबी बंप को किस करते हुए भी नजर आए। बता दें, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी बिग बॉस हाउस से शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने 2018 में शादी रचाई थी। अब शादी के 6 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी