यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी , दिल्ली से दक्षिण भारत जाने वाले
नई दिल्ली। दक्षिण मध्य रेलवे में नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होगी। दिल्ली से दक्षिण भारत की आठ ट्रेनें निरस्त कर दी गई है
इससे यात्रियों को इस माह के अंत से 21 मई तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दिनों ट्रेनों में भीड़ है, इस स्थिति में ट्रेनें निरस्त होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग रेलखंड पर संरक्षा व अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है, इस कारण कई बार कुछ ट्रेनें निरस्त करनी पड़ती है।
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
- कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12641)- एक मई, तीन मई, आठ मई, 15 मई और17 मई
- हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस(12642)- 29 अप्रैल, चार मई, छह मई, 18 मई और 20 मई
- तिरुनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12643)- 30 अप्रैल, सात मई, 14 मई और 21 मई
- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस तिरुनंतपुरम सेंट्रल (12644)- तीन मई और 17 मई
- एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12645)- चार मई और 18 मई
- हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (12646)-30 अप्रैल, सात मई और 21 मई
- मदुरै- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12651) - 27 अप्रैल, एक मई, चार मई, आठ मई, 19 मई और 21 मई
- हजरत निजामुद्दीन-मदुरै एक्सप्रेस (12652) -29 अप्रैल, दो मई, छह मई, नौ मई, 16 मई और 21 मई
- साथ ही विशाखापट्टनम-नई दिल्ली (20805/20806) के मार्ग में बदलाव किया गया है।

‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
पहली बार नौकरी की तलाश में निकले युवाओं के लिए खुशखबरी