2000 करोड़ की ड्रग्स की स्मगलिंग करने वाला प्रोड्यूसर गिरफ्तार
नई दिल्ली । साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर जफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर विदेश में 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स की स्मगलिंग करने का आरोप है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो 4 महीने से जफर की तलाश कर रहा था। जफर तमिलनाडु के सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कडग़म का पूर्व कार्यकर्ता था।
मदुरै में दो रेल यात्रियों और चेन्नई के एक डंप यार्ड से 180 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन जब्त करने के एक हफ्ते बाद अधिकारियों ने जफर की गिरफ्तारी की। बताया जा रहा है कि जफर श्रीलंका में इस ड्रग्स की तस्करी करने की तैयारी कर रहा था।
ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है जफर
एनसीबी के मुताबिक जफर सादिक इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है। उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगल की है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जफर ने विदेश में कुल 45 बार में 3,500 किलो स्यूडोफेड्रिन ड्रग बेची। स्यूडोफेड्रिन का उपयोग साइनस डिकॉन्गेस्टेंट/उत्तेजक के रूप में किया जाता है।
तमिलनाडु देश का ड्रग कैपिटल
तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा- तमिलनाडु देश का ड्रग कैपिटल बन चुका है। इंटरनेशनल ड्रग माफिया और डीएमके कार्यकर्ता जफर सादिक भगोड़ा है। एनसीबी, डीएमके पदाधिकारियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। अन्नामलाई ने एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘पहले तमिलनाडु के रास्ते से होकर गुजरात के तट पर पहुंचा 1,200 करोड़ रुपए का मेथामफेटामाइन पकड़ा गया था। मदुरै में राजस्व खुफिया निदेशालय ने 30 किलो मेथामफेटामाइन पकड़ा।’ जफर के इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य लोगों को हाल ही में एनसीबी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन भी इस जांच में भारतीय एजेंसी का सहयोग कर रही है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे