दिल्ली सीएम की चुप्पी पर सवाल: JPC अस्पताल कांड पर भारद्वाज भड़के, मनोज तिवारी ने दिया जवाब
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल में महिला के साथ यौन उत्पीड़न और फिर उसकी मौत का मामला अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है. जगप्रवेश अस्पताल में भर्ती महिला के साथ छेड़खानी ने राजधानी की अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल उठाया तो विपक्ष तो तुरंत मौका लपका और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया.
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया और पूछा कि दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पताल (जग प्रवेश चंद्र अस्पताल) में एक मरीज़ का निर्मम बलात्कार हुआ, और महिला की मौत हो गई मेरे रेखा गुप्ता जी से कुछ सवाल हैं । एक अस्पताल में मरीज़ के साथ इतनी हैवानियत कैसे संभव है ? क्या सभी सिक्योरिटी गार्ड और प्रशासन सो रहा था ? अस्पताल में CCTV कैमरा ख़राब थे ? अस्पताल में मरीज़ के साथ ऐसा कैसे हो सकता है ?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जो मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आए और उसके साथ ऐसी बर्बरता हो. सौरभ भारद्वाज आरोप लगा रहे हैं कि सरकार इसे मामले को दबाने और छिपाने के प्रयास में लगी है. उन्होंने कहा कि सीएम ने पीड़ित परिवार से अब तक मुलाकात क्यों नहीं की.
सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया भी सामने आई
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताया और कहा कि "ऐसे लोगों को हम दानव की श्रेणी में रखते हैं. मैं इस पूरे मामले की खुद निगरानी करूंगा. अब दिल्ली की सरकार बदली है, हालात भी बदलेंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।". सरकार में मंत्री रविंद्र सिंह इंद्राज ने भी इस घटना को 'दिल्ली के लिए अभिशाप' बताया और कहा कि इसकी जांच जड़ तक की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, पीड़ित बच्ची की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. वह सोनिया विहार रोड पर लावारिस हालत में मिली थी. फिलहाल उसके परिजनों की तलाश जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है.
स्थानीय विधायक ने अस्पतालों की सुरक्षा पर उठाया सवाल
दूसरी तरफ स्थानीय विधायक चौधरी जुबेर अहमद ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाया है. उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिला के साथ छेड़छाड़ को शर्मनाक घटना बताया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है और इस तरीके का गंदा काम अस्पताल में हुआ है. 2013 में निर्भया कांड के बाद भी अगर इस तरीके की काम हो रहे हैं तो सरकार और प्रशासन पर सवाल उठता है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जांच होनी चाहिए कि आखिर घटना के वक्त सीसीटीवी क्यों नहीं चल रहा था. गार्ड कहां लापता थे.
आम आदमी पार्टी विधायक ने कहा कि जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार पूरी तरीके से फेल साबित हुई है. वह अब तक काम के मोड में नहीं आई है. सरकार पूरी तरीके से सफल हो गई है. उन्होंने मांग की है कि गिरफ्तार आरोपी को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए.
चौधरी जुबेर अहमद ने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से बात की है पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी. आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..