कार्तिकेय चौहान के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, मानहानि केस को दी चुनौती
जबलपुर। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री) के बेटे कार्तिकेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले पर एमपी के एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लेकिन अब भोपाल के एमपी-एमएलए कोर्ट में दाखिल किए गए मानहानि के मामले में जारी हुए समन को राहुल गांधी ने चुनौती दी है और हाई कोर्ट पहुंचे हैं।
1 हफ्ते बाद होगी सुनवाई
दूसरी तरफ जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की अदालत ने राहुल गांधी की ओर से किए गए आग्रह पर इस मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद करने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार राहुल गांधी का पक्ष बिना सुने ही उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं।
2018 की चुनावी रैली में कार्तिकेय पर लगाया था आरोप
कार्तिकेय सिंह चौहान अपने मानहानि मुकदमें लिखवाया है कि वर्ष 2018 में झाबुआ की आयोजित चुनावी रैली में शिवराज और उनके (कार्तिकेय के) खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की थी. राहुल ने कहा था कि पनामा पेपर्स लीक मामले में नवाज शरीफ का नाम आने पर उन्हें पाकिस्तान की जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन उसी पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज और कार्तिकेय का नाम आने पर मप्र में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।
हाईकोर्ट में चुनौती
राहुल गाधी के इसी बयान पर कार्तिकेय सिंह चौहान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था. एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट तथागत याज्ञनिक ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया, जिसको हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. मामले पर गुरुवार को हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता व अधिवक्ता राजीव मिश्रा हाजिर हुए.उनके आग्रह पर अदालत ने सुनवाई एक सप्ताह बाद करने के निर्देश दिए।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा