रेल प्रशासन ने यार्ड कार्य के चलते ट्रेनों को डायवर्ट किया
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग की वजह से इन दिनों मेगा ब्लॉक चल रहा है, जिसकी वजह से इन दिनों कई ट्रेनें निरस्त हैं. पैसेंजर गाड़ियों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को बहुत समस्याएं हो रही हैं. हालांकि अब रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पहले निरस्त की गई ट्रेनों का संचालन संचलन बहाल कर दिया गया है. ये ट्रेनें गोरखपुर नहीं आएंगी.
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 6 ट्रेनों के अलावा डेमू ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है. ये गाड़ियां पहले से निर्धारित निल समय और ठहराव के अनुसार चलाई जाएंगी.
संचालन बहाल की जाने वाली गाड़ियां-
- .गोण्डा से चलने वाली 55033 गोण्डा-सीतापुर सवारी गाड़ी का संचलन 14 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
- .सीतापुर से चलने वाली 55059 सीतापुर-शाहजहांपुर सवारी गाड़ी का संचलन 14 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
- .शाहजहांपुर से चलने वाली 55060 शाहजहांपुर-सीतापुर सवारी गाड़ी का संचलन 14 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
- .सीतापुर से चलने वाली 55034 सीतापुर-गोंडा सवारी गाड़ी का संचलन 14 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
- .गोण्डा से चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी का संचलन 14 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
- .सीतापुर सिटी से चलने वाली 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी का संचलन 15 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
इन डेमू ट्रेनों का भी संचालन बहाल
75107 बढ़नी-गोंडा डेमू गाड़ी, 75109 गोंडा-बहराइच डेमू गाड़ी, 75110 बहराइच-गोण्डा डेमू गाड़ी, 75113 गोण्डा-बहराइच डेमू गाड़ी, 75114 बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी और 75108 गोंडा-बढ़नी डेमू गाड़ी का संचलन 23 अप्रैल, 2025 से बहाल कर दिया गया है.
वहीं 75107/75108 बढ़नी-गोंडा-बढ़नी डेमू गाड़ी 23 अप्रैल, 2025 से गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन हेतु किये जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग के दौरान बढ़नी-नकहा जंगल-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी.

GTB अस्पताल में बनेगा 250 बेड का हाई-टेक ट्रॉमा सेंटर; यमुनापार के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
अतिक्रमण पर चलेगा एमसीडी का डंडा; जुर्माना वसूली और सख्त कार्रवाई का एलजी ने दिया आदेश
सीआर पार्क हत्याकांड: पार्किंग और पैसों के विवाद ने ली दो जान, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की पैनी नजर: लोकेशन बदलकर सट्टा चला रहे बुकीज को पीलीबंगा पुलिस ने दबोचा
किसानों के क्लेम पर डाका; फर्जी हस्ताक्षर कर सहकारी समिति में किया गया बड़ा फर्जीवाड़ा
सैलरी बढ़ाने की मांग पर अड़े निडेक कर्मी; जापानी जोन में कामकाज प्रभावित
मिशन उत्तर बंगाल: आज दार्जिलिंग से कूचबिहार तक अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां
KKR में बदलाव की आहट: अभिषेक नायर की छुट्टी और मैकुलम की होगी वापसी?
महंगे हुए मोबाइल फोन: ग्राहकों ने कम किया बजट, 15 हजार से सस्ते फोन की मांग घटी