कबाड़ बेचकर रेलवे ने कमाए 514 करोड़
नई दिल्ली । हर साल भारतीय रेलवे साल भर में कबाड़ बेचकर करोड़ों रुपए कमाता है। वैसे तो भारतीय रेलवे टिकट और माल ढुलाई से कमाई करता है. हालांकि कमाई का मुख्य स्रोत माल ढुलाई ही है। हाल ही में उत्तर रेलवे ने कबाड़ बेचकर करोड़ों की कमाई कर डाली है, जो तय किए गए लक्ष्य से अधिक है। रेलवे के विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तर रेलवे ने कबाड़ बेचकर जितनी कमाई की है उससे करीब पांच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाई जा सकती हैं। एक वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की लागत करीब 1.07 करोड़ रुपये आती है। रेलवे के विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तर रेलवे ने कबाड़ बेचकर जितनी कमाई की है उससे करीब पांच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन बनाई जा सकती हैं। एक वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की लागत करीब 1.07 करोड़ रुपये आती है। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जाने ने स्क्रैप बिक्री में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 514.06 करोड़ रुपये कबाड़ से कमाए हैं। सालाना बिक्री का लक्ष्य 500 करोड़ रुपये ही था। इस प्रकार उत्तर रेलवे कबाड़ बेचकर की गई कमाई में पहले स्थान पर है। रेलवे के अनुसार स्क्रैप से राजस्व अर्जित किये जाने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों को साफ-सुथरा बनाए रखने में भी मदद मिलती है। कबाड़ में रेल पटरियों के टुकड़े, स्लीपर, टाई बार को इकट्ठा कर बेचा जाता है। इसके अलावा स्टाफ क्वाटरों, केबिनों, शैडो, वाटर टैंकों से निकला कबाड़ भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए स्क्रैप पीएसी स्लीपरों का निपटान भी किया जा रहा है, ताकि राजस्व अर्जित करने के साथ साथ बहुमूल्य भूमि को रेल गतिविधियों के लिए खाली रखा जा सके।

जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
10वीं के छात्र पर सहपाठी का हमला, एक थप्पड़ के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
काला पड़ता भोपाल का बड़ा तालाब, नैचुरल पानी बचाने की कवायद तेज
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में