राजस्थान के 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी
मानसून राजस्थान से विदा हो गया है लेकिन सक्रिय तंत्र के कारण बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान के 5 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें बांसवाड़ा, कोटा, करौली, उदयपुर और अलवर जिला शामिल है।
वहीं अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। जिसमें मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें 28 सितंबर को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर में येलो अलर्ट वहीं 29 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में अलर्ट जारी किया है। 30 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ और सलूम्बर में अलर्ट है।
सीकर में ऐसा रहा मौसम
पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से सीकर में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। तापमान में अंतर के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सीकर सहित अंचल में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। फतेहपुर में चार दिन के दौरान न्यूनतम तापमान करीब साढ़े तीन डिग्री गिर गया। सीकर में शुक्रवार सुबह गर्मी के तेवर नरम रहे।
दोपहर में धूप में तेजी आई और दिन का तापमान ढाई डिग्री बढ़ गया। शाम को वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।