ग्वालियर के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि ऐसा ही मौसम अगले 3 दिन रहेगा। कहीं तेज आंधी चलेगी तो कहीं बारिश होने का अलर्ट है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इससे पहले मंगलवार को खजुराहो, सिवनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, धार, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, शाजापुर, आगर-मालवा में बारिश हुई। वहीं, रात में धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, हरदा, मंदसौर, खंडवा, गुना, राजगढ़, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, नीमच, मुरैना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। रात में कहीं बारिश तो कहीं आंधी भी चली।
मध्य प्रदेश के 50 के करीब जिलों में मानसून पहुंच चुका है इसके बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आ रही है कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। निवाड़ी का पृथ्वीपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव, सीधी, सिंगरौली और बिजावर में पारा 40 डिग्री के पार रहा।

यूपी में बिजली मीटर को लेकर बवाल, कर्मचारियों के घर में जबरन घुसने का आरोप
NRI सीटों को जनरल में बदलने पर कोर्ट की रोक
जन्मदिन पार्टी बना बीमारी की वजह, दाल-बाफले खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
UP में खौफनाक वारदात: पिता की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया राज
झारखंड के जंगलों में 'मौत का तांडव...एयर एंबुलेंस के उड़े परखच्चे...7 जिंदगियां खाक! देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
वोटिंग का 'महा-मुकाबला': बुंडू में 74% की सुनामी, पर रांची में क्यों गिरा ग्राफ? जानें पर्दे के पीछे की वजह!
झारखंड बजट 2026: क्या युवाओं और महिलाओं की चमकेगी किस्मत? आज विधानसभा में होगा 'बड़ा धमाका
झारखंड : DIG दफ्तर के ठीक सामने मोटर संघ अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने दी खुली चुनौती