राजस्थान में बारिश जारी
जयपुर । राजिस्थान के बांदीकुई और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह चौथे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। चार दिनों में लगभग 200 मिमी बारिश हो चुकी है।
शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया है। गुढा रोड तिराए पर पानी भरने से वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। गूलर से आभानेरी जाने वाले रोड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर पीचू पाडा के पास पानी निकास का नाला अवरुद्ध होने से पानी भर गया। सोमाडा बैरवा ढाणी को जाने वाले रास्ते पर बने अंडरपास में पानी भर गया जिससे ढाणी का आवागमन बाधित हो गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के मूही और उपरेडा के पास पहाड़ी क्षेत्र से झरने भी बहने लगे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई