राजस्थान बीजेपी: जोधपुर-बाड़मेर-कोटा समेत 11 जिलों के लिए अध्यक्षों का ऐलान
राजस्थान में भाजपा ने बड़ी मशक्त के बाद 11 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये हैं. जिसमें जोधपुर, बाड़मेर और कोटा जिला शामिल है. इस लिस्ट के लिए कई दिनों से रस्साकसी चल रही थी. अब जब इन जिलों के अध्यक्ष की लिस्ट आ गई है तो इसे भी लेकर सियासी माहौल गर्म है. जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करने वालों में मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के नाम शामिल है.
जिला अध्यक्षों के नामों की लिस्ट धीरे धीरे आ रही है. जबकि, यह लिस्ट काफी देर हो चुकी है. इसे दिसंबर में ही घोषित होनी चाहिए था. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 9 जनवरी तक लिस्ट के घोषणा होने की बात कही थी.
ये है जिलाध्यक्षों की लिस्ट
बीकानेर देहात से श्याम सुंदर पंचारिया को जिलाअध्यक्ष बनाया गया है. जिसके नाम की घोषणा मंत्री गौतम दक ने की है. श्रीगंगानगर जिले से शरणपाल सिंह के नाम की घोषणा विधायक जितेंद्र गोठवाल ने की है. हनुमानगढ़ जिले से प्रमोद डेलु के नाम की घोषणा विधायक जितेंद्र गोठवाल, नागौर देहात जिले से सुनीता राधड़ के नाम की घोषणा मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की है.
नागौर शहर जिले से रामधन पोटालिया के नाम की घोषणा मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, जोधपुर शहर जिले से राजेंद्र पालीवाल के नाम की घोषणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, जोधपुर देहात जिले से त्रिभुवनसिंह भाटी को जिलाअध्यक्ष बनाया गया है. बाड़मेर जिले से अनंतराम विश्नोई के नाम की घोषणा मंत्री मदन दिलावर, बालोतरा से जिला अध्यक्ष भरत मोदी के नाम की घोषणा मंत्री सुरेश सिंह रावत ने की है. कोटा शहर से जिला अध्यक्ष राकेश जैन और कोटा देहात से प्रेमचंद गोचर के नाम की घोषणा नारायण लाल पंचारिया ने की है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन