राजस्थान में होली से पहले प्रचंड गर्मी, अप्रैल जैसा मौसम
जयपुर। राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। होली तक कुछ शहरों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 20 से अधिक शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। जयपुर, बीकानेर और बाड़मेर में रात के तापमान में भी गिरावट कम हो गई है, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
हल्की बारिश से बदला मौसम
पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला। जयपुर और टोंक के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, सीकर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में हल्के बादल छाए रहे। वहीं पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं कोटा में 30.9, अजमेर में 30.6, पिलानी और नागौर में 30.7, बारां में 30.3 तथा निवाई में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान
23 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। चित्तौड़गढ़ में 33.2, जैसलमेर में 33.4, बीकानेर में 33 और जोधपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उदयपुर में 31.6, भीलवाड़ा में 31.5, चूरू में 31.6, गंगानगर में 31.9, फतेहपुर और पाली में 31-31 डिग्री दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम तापमान 30.9, पिलानी और नागौर में 30.7, अजमेर में 30.6, निवाई क्षेत्र सहित बारां में 30.3 डिग्री रहा। जयपुर में 29.7, दौसा में 29.9, झुंझुनूं में 29.5 और करौली में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अलवर में 29 और सीकर में 28 डिग्री रहा, जबकि सिरोही में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जयपुर में 19.2 डिग्री के साथ रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं। बाड़मेर में 17.8, बीकानेर में 17.4, जैसलमेर में 16.8, कोटा में 16.2, सीकर में 16, अजमेर में 16.4 और चित्तौड़गढ़ में 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

ईरान तनाव के बीच चीन की नई चाल: PoK के पास नई काउंटी बनाने पर भारत का कड़ा विरोध
लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात आज—कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
ट्रंप के बयान से दहला बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का, निफ्टी भी बड़ी गिरावट में
श्रीनगर में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़: जाली दस्तावेजों से देशभर में फैलाया नेटवर्क, फंडिंग पैटर्न उजागर
एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, दोनों पैरों में लगी गोली के बाद गिरफ्तारी
भोपाल से पाकिस्तान तक गिद्ध की उड़ान: 7 दिन में 1274 KM का सफर, जानें क्यों छोड़ा गया
श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करें उद्योग, सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश
जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भव्य उद्घाटन