मौत के बाद 'जिंदा' हुआ युवक, अर्थी पर चलने लगी सांसें; राजस्थान में हैरान कर देने वाली घटना
भीलवाड़ा। क्या मौत के बाद भी कोई इंसान फिर से जिंदा हो सकता है। सुनने में अजीब लगता है लेकिन शक़्करगढ़ क्षेत्र के शेरपुरा गांव से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक युवक की देर रात मौत हो गई। सुबह श्मशान ले जाने से पहले उसकी सांसें चलने लगी। परिजन जब डॉक्टर के लेकर पहुंचे तो वहां उसकी पुन: मौत हो गई।
सांस चलती देख लोग हैरान
जानकारी के अनुसार शक्करगढ़ निवासी 23 वर्षीय शंभू रेगर की देर रात मौत हो गई। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। श्मशान घाट में लकडियां पहुंचा दी गई। मृतक को नहलाने के बाद उसे अर्थी पर लेटाया तभी अचानक उसकी सांस चलने लगी। लोगों ने मृतक की नब्ज देखी तो वह भी चल रही है। यह देख हर कोई हैरान हो गया।
इंजेक्शन लगा किया रैफर
परिजन उसे तुरंत शक़्करगढ़ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच की तो युवक कि सांसे चल रही थीं। उसका बीपी लो व पल्स कम बताई गईं। डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा तुरन्त बूंदी के लिए रेफर किया। एंबुलेंस से उसे बूंदी ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। बसोली अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित किया।
देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
परिजन और रिश्तेदार फिर से अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मृतक शंभू का देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि शंभू बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज चल रहा था वह शादीशुदा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर