राजस्थान पटवारी भर्ती: 3705 पदों पर 6.78 लाख से अधिक आवेदन, एक सीट पर 183 दावेदार
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती 2025 को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब तक इस भर्ती के लिए कुल 6,78,639 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पहले यह संख्या 6,43,639 थी, जिसमें हाल ही में 35,000 नए आवेदन और जुड़ चुके हैं।
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 3,705 पदों पर नियुक्ति होनी है। ऐसे में अब प्रत्येक पद के लिए औसतन 183 अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 (रविवार) को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
पद भरने के बाद दुबारा खोला गया था पोर्टल
राज्य सरकार ने पिछले दिनों पटवारी के पदों पर वृद्धि की थी। इस कारण राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक बार फिर से आवेदन मांगे थे। इसलिए दुबारा आवेदन के लिए पोर्टल खोला। इसके तहत नए करीब 35 हजार आवेदन जमा हुए हैं। दुबारा आवेदन की प्रक्रिया 23 जून से 29 जून तक चली।
सीईटी स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य
पटवारी पद के लिए पात्रता के रूप में सीईटी स्नातक तक स्तर की परीक्षा पास होना अनिवार्य रखा गया है। यह शैक्षणिक योग्यता पहले से ही निर्धारित है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अंतिम संस्कार में भी सियासत: गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना
SMS अस्पताल में अव्यवस्था: सरकारी आदेश से मरीजों की बढ़ी परेशानी
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
CM कुर्सी पर खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे डिप्टी CM, बोले- हवा खाने नहीं आया
फ्लोर टेस्ट में सियासी रोमांच, किसका पलड़ा भारी?
NMDC ने दंतेवाड़ा में ग्रामीण विकास की नई पहल शुरू की
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर देशभर में जश्न का माहौल