राजस्थान के ग्रामीण साइबर ठगों के टारगेट में
जयपुर । राजस्थान के सैकड़ों गांवों के ग्रामीण अब साइबर ठगों का सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। ये ठग इतने शातिर हैं कि किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी स्कीम, पेंसिल पैकिंग, लॉटरी खुलने के झांसे में लेकर ग्रामीणों को ठग रहे हैं। राजस्थान गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 के बीच प्रदेश में साइबर ठगी के 4,567 मामले दर्ज थे जिनमें से जयपुर और जोधपुर के लोग सबसे ज्यादा ठगी का शिकार हुए हैं। इनमें जयपुर में ठगी के 906 और जोधपुर में 516 मामले दर्ज हुए थे। अकेले जोधपुर ग्रामीण में बीते छह माह में साइबर ठगी की 837 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यह ठगी एक करोड़ से ज्यादा की है। जिसमें साइबर सेल ने 20 लाख 31 हजार 576 रुपए पीड़ितों को रिफंड करवाए हैं। वहीं 6 माह में 41 लाख 68 हजार 659 रुपए होल्ड करवाए हैं। जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। शहरों में अवेयरनेस बढ़ने के बाद साइबर ठगों ने अब ग्रामीणों-किसानों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। किसानों को साइबर ठग सरकारी स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर झांसे में ले रहे हैं। कई रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी इसका शिकार हो चुके हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई