ऊंट पर बैठकर शपथ लेने जाएंगे राजकुमार रोत
राजस्थान के बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनकर आए बीएपी सांसद राजकुमार रोत आज संसद में शपथ लेंगे। इसके लिए वे ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचेंगे। रोत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत आज ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचने वाले हैं। यहां वे लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसका ऐलान उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए किया है। रोत ने लिखा- 'आदिवासी पहचान और राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचूंगा और दोपहर 1-2 बजे के मध्य 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जोहार उलगुलान!'
गौरतलब है कि रोत पहली बार सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में रोत की पार्टी बीएपी से अलायंस कर यह सीट रोत के लिए खाली की थी। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के महेंद्रजीत मालवीय से हुआ था। मालवीय इससे पहले कांग्रेस में थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान