राजनांदगांव की चिकन सप्लाई करने वाली कंपनी को ब्रांच मैनेजर ने लगाया 9 लाख का चूना
भोपाल। देशभर में चिकन सप्लाई करने वाली राजनांदगांव की कंपनी को कंपनी के ही ब्रांच मैनेजर ने कंपनी को लाखो रुपये की चपत लगा दी। इस कंपनी का ब्रांच ऑफिस शहर के पिपलानी थाना इलाके में जे के रोड पर है। यहॉ काम संभालने वाले आरोपी मैनैजर ने एक चिकन शॉप संचालक से नगद रकम तो ले ली लेकिन उस रकम को कंपनी में एकांउट में जमा नहीं किया। जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने चिकन शॉप संचालक पर 9 लाख की उधारी निकली।
पिपलानी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाफना कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय रईस खान ने बताया कि वह काजी कैप इलाके में बांबे चिकन शॉप नाम से दुकान सचांलित करते है। वह देशभर में चिकन सप्लाई करने वाली कंपनी एबिस प्राइवेट लिमिटेड से चिकन मंगाते थे। इस कंपनी का ब्रांच ऑफिस जेके रोड इन्द्रपुरी में है, जहॉ अजीत सिंह ब्रांच मैनेजर है। फरियादी ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि उन्होनें बीती 1 सितंबर 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच कंपनी से चिकन मंगाया था। माल लेने पर वह पैमेंट समय पर कर दिया करते थे। बीते दिनों कंपनी की ओर से उनके नाम पर 9 लाख से अधिक की उधारी निकालते हुए यह पैसा जमा करने को कहा गया। इस पर रईस खान ने कंपनी के हैड ऑफिस में संपर्क कर बातचीत की तब खुलासा हुआ की उनकी पैमैंट की हुई रकम कंपनी के भोपाल ब्रांच ब्रांच मैनेजर अजीत सिंह ने हड़प ली है। बाद में फरियादी ने इसकी लिखित शिकायत पिपलानी पुलिस से की थी। पुलिस जॉच में सामने आया कि आरोपी अजीत सिंह ने कंपनी की और से फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरियादी रईस खान को बताया कि उसे चिकन सप्लाई की रकम में से प्रति किलो पर 50 पैसे नगद देना होगें और बाकी की रकम वह कंपनी को ऑनलाइन भेज सकता है। कागजात में हुई लिखा-पढ़ी के बाद रईस ने प्रति किलो के हिसाब से 50 पैसै नगद अजीत सिंह को देना शुरू कर दिये थे। सितंबर 2021 से मार्च 2023 के बीच नगद दिये जाने वाली 50 पैसै की रकम 9 लाख 5 हजार 159 रुपए हो गई थी। अजीत सिंह ने यह पैसा कंपनी में जमा न करते हुए खुद हड़प लिया था। जॉच के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला कायम कर लिया है।

उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
IPL से पहले KKR को बड़ी राहत, स्टार तेज गेंदबाज फिट घोषित
Bhopal में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
शाहीन अफरीदी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने की सलाह, पूर्व कप्तान का बयान
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नई रणनीति, आदिवासी क्षेत्रों में धार्मिक-सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
गर्मियों में यात्रियों को राहत: अहमदाबाद-कोलकाता, सूरत-भागलपुर में बढ़े 3AC कोच
छत्तीसगढ़ में अब ATM से मिलेगा राशन, नई सुविधा की शुरुआत