घटिया है रमेश विधूडी का बयान-पूर्व मुख्यमंत्री
जयपुर । भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर सियासी बयानबाजी जारी है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रमेश बिधूड़ी के बयान को घटिया बताया है उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर भाजपा को एक्शन लेना चाहिए था. लेकिन क्या एक्शन लिया गया उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में ध्रुवीकरण की राजनीति आम हो गई है. इससे चुनाव तो जीते जा सकते हैं. लेकिन क्या आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रहेगा. इस पर बड़ा सवालिया निशान लग रहा है।
अशोक गहलोत ने कहा, देश का माहौल इस कदर विवादास्पद बन गया है भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के जो बयान आए हैं. उससे घटिया बयान क्या हो सकते हैं आप महिलाओं की बात करते हो. महिलाओं का मान-सम्मान सुनिश्चित रखे. यह तमाम देश के लोगों की जिम्मेदारी है. यह नेताओं की जिम्मेदारी होती है. उन्होंने (बिधूड़ी ने) जिस प्रकार के बयान दिए हैं. चाहे वो प्रियंका गांधी के बारे में हो या दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बारे में हो. इससे घटिया और निंदनीय बात क्या हो सकती है. अफसोस इस बात का है कि उस बयान के बाद में भाजपा के नेताओं ने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की. जो करनी चाहिए थी. इस पर तो भाजपा को एक्शन लेना चाहिए था. क्या एक्शन हुआ आप समझ सकते हो कि देश किस दिशा में जा रहा है. देश में हालात बहुत ही गंभीर हैं. ध्रुवीकरण की राजनीति ऐसी हो गई है कि उसके कारण चुनाव तो जीते जा सकते हैं. लेकिन देश और प्रदेश में आने वाले समय में क्या स्थिति बनेगी. कैसे हम प्यार-मोहब्बत से रहेंगे. किस तरह आपस में भाईचारा कायम रहेगा. इस पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया है. इसे समझने की आवश्यकता है. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी सरकार में बैठे हुए लोगों की होती है. चाहे वो प्रधानमंत्री हो या गृहमंत्री हो. चाहे मंत्रिमंडल हो. जो सत्ता पक्ष होता है. उसकी बड़ी जिम्मेदारी होती है. यह बड़ी चिंतनीय बात है. उन्होंने इस पूरे मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू