रांची के पंडरा डबल मर्डर केस का आखिरकार हुआ खुलासा
रांची पुलिस ने पंडरा में हुए डबल मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपित की निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापामारी कर रही है।पंडरा में 21 फरवरी को बिरसा उरांव और उसकी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई जगहों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदिग्ध को देखा। फुटेज के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया। वह संदिग्ध बिरसा उरांव की पहली पत्नी की बेटी का प्रेमी है।बिरसा उरांव अपनी बेटी के प्रेम संबंध को लेकर आरोपित युवक को डराता धमकाता था। इसी बात से पुलिस की गिरफ्त में आया युवक गुस्से में रहता था। घटना के दिन आरोपित बिरसा उरांव को मारने गया था, लेकिन उरांव को गोली मारने के बाद सोनी मुंडा ने युवक को देख लिया था।इस वजह से आरोपित ने सोनी को भी गोली मार दी। रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस आरोपित के पास से हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। एसएसपी ने इस कांड का खुलासा करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था। कोतवाली डीएसपी टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?