दिल्ली का रावण दहन होगा खास
नई दिल्ली । सिंघम अगेन फिल्म के कलाकार इस बार दिल्ली की मशहूर लव कुश रामलीला का हिस्सा बनेंगे। 12 अक्टूबर को लव कुश रामलीला में रावण दहन के लिए अजय देवगन, रोहित शेट्टी और करीना कपूर को आमंत्रित किया गया है। रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों ने अपनी उपस्थिति की सहमति दे दी है। 12 अक्टूबर को सिंघम अगेन फिल्म के कलाकार लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे। बता दें कि इस साल दिल्ली में 600 से भी अधिक रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है। लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला सबसे बड़ा और भव्य बताया जा रहा है। रामलीला में कई नेता और अभिनेता विभिन्न किरदारों में नजर आते हैं। मनोज तिवारी से लेकर बृजेश गोयल तक कई नेता मंच पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। इस बार रामलीला में रावण का किरदार टीवी के मशहूर खलनायक निमाई बलि निभा रहे हैं। वहीं, राम का किरदार बड़े पर्दे के अभिनेता हिमांशु सोनी और सीता का किरदार समीक्षा भटनागर निभा रही हैं। हर साल लव कुश रामलीला में रावण दहन के लिए बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। इससे पहले कंगना रनौत और अक्षय कुमार जैसे सितारे शामिल हो चुके हैं। दिल्ली का लव कुश रामलीला हर साल लाखों दर्शकों को आकर्षित करता है। रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को सिंघम अगेन के कलाकार लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे और बुराइयों पर अच्छाई की जीत को स्थापित करेंगे। गौरतलब है कि सिंघम अगेन के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अब फिल्म के रिलीज होने का शिद्दत से इंतजार किया जा रहा है। समीक्षक फिल्म के बंपर कमाई का अनुमान लगा रहे हैं।

रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार