रावत ने नारायण सागर बांध का किया निरीक्षण
जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर जिले के नारायण सागर बांध का निरीक्षण किया तथा मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत के साथ चर्चा के बाद विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
जल संसाधन मंत्री ने बांध तथा इसकी नहरों के जीर्णोद्धार कार्य को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने एवं झाडिय़ों, खरपतवार की सफाई करने के निर्देश दिए। मसूदा विधायक की मांग पर जल संसाधन मंत्री ने बांध की भराव क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में सम्मिलित करवाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ब्यावर जिले की विजयनगर तहसील के ग्राम जालिया-द्वितीय में नारायण सागर बांध स्थित है। इसकी भराव क्षमता 704.50 मीट्रिक क्यूबिक फीट है। इसके माध्यम से सिंचाई परियोजना से 12 गांवो में लगभग 33 किमी लंबाई के नहरी तंत्र द्वारा कुल 4087 हैक्टेयर में सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है। वर्तमान में इस मध्यम सिंचाई परियोजना के जीर्णोद्धार के लिए आरडब्ल्यूएसएलआईपी योजना के अन्तर्गत नहरों का पक्काकरण कार्य एवं बांध तथा जलाशय का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगतिरत हैं।

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक