चिकित्सा विभाग में मिशन मोड में भर्तियां
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। रिकॉर्ड समय में 7 कैडर के 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है।
चिकित्सा विभाग ने नवनियुक्त 7 हजार 674 नर्सिंग ऑफिसर के पदस्थापन आदेश पारदर्शी तरीके से राज हैल्थ पोर्टल के माध्यम से जारी कर दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में नर्सिंग ऑफिसर के 7674 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के माध्यम से 8 कैडर के करीब 20 हजार 546 पदों पर नियमित भर्ती का कार्य किया जा रहा है। मिशन मोड में कार्य करते हुए अल्प समय में सात कैडर दंत टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, सहायक रेडियोग्राफर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नर्सिंग अधिकारी के करीब 17 हजार पदों पर भर्ती का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 20 हजार 546 पदों में से अब केवल फार्मासिस्ट कैडर की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होना शेष है, जिसे जल्द पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बम की धमकी के बीच Diljit Dosanjh की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
पीएम मोदी पर रोहिणी का वार, सरकार की उपलब्धियों पर किया सवाल
नवाज की अगली फिल्म के लिए जुटी बड़ी टीम, ‘तुम्बाड 2’ का सेट बना चर्चा का विषय
CM विजय को लेकर पवन कल्याण का बयान वायरल, बोले- मैंने लंबा संघर्ष किया
भोपालवासियों के लिए अलर्ट: आज शहर में होगी मॉक ड्रिल, अफवाहों से बचें
MP सरकार का बड़ा फैसला: बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव
पद्म विभूषण सम्मान पर भावुक हुईं एशा देओल, पिता धर्मेंद्र को याद कर कही दिल की बात
फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप, जोया अख्तर के ऑफिस से अहम हार्ड डिस्क गायब
आंधी बनी काल, दीवार गिरने से महिला की जान गई; परिवार के चार सदस्य घायल