भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में रेड अलर्ट
नई दिल्ली । भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवालों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर कब बारिश होगी। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश का अहसास होने लगता है। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे को झुलसा दे रहे हैं। एसी को छोड़ दिया जाए तो दूसरे उपकरण गर्मी से राहत पहुंचाने में नाकाफी साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर 12 बजे के करीब 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आज रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बुधवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 21 जून से 24 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सतह पर तेज गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे नोएडा में भी रेड अलर्ट जारी किया है। नोएडा में आज यानी 18 जून को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, 19 और 20 जून को हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी जारी करता है। इसके लिए 4 कलर कोड निर्धारित किए गए हैं। ग्रीन का मतलब मौसम सही है। किसी अलर्ट की जरूरत नहीं है। वहीं येलो मतलब निगरानी रखें और समय-समय पर जानकारी लेते रहें, ऑरेंज का अर्थ तैयार रहें और रेड मतलब उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है। वहीं बात दिल्ली के वायु की गुणवत्ता की करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 178 दर्ज किया गया। इसका मतलब की वायु की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है।

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..