बिहार में 7 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट
पटना । बिहार में मौसम विभाग ने 7 जिलों बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और अरवल में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पटना, गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में लू का ऑरेंज अलर्ट है। बाकी अन्य जिलों में गर्म दिन रहेगा।
इधर अरवल में मंगलवार को 2 लोगों की हीटवेव से मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व शिक्षक भी है। मंगलवार को अरवल का तापमान 45 डिग्री के पार रहा। उधर बक्सर का तापमान भी 46 डिग्री के पार चला गया है। इस बीच पटना डीएम ने स्कूल के बाद सभी कोचिंग संस्थान को भी 15 जून तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 15-16 जून से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान प्री-मानसून बारिश के साथ ही राज्य में मानसून दस्तक देगा। वहीं मंगलवार को पटना, छपरा, शेखपुरा, नवादा, जमुई समेत 15 जिलों में लू की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
देर रात गाय चोरी की कोशिश, विरोध पर ग्रामीणों पर फेंकी बोतलें; दी जानलेवा धमकी
‘न होगी कथा, न लगेगा दिव्य दरबार’, साधना में लीन होने जा रहे बाबा बागेश्वर
दमोह में खौफनाक वारदात, हथौड़े से सिर कुचलकर युवक की हत्या; नरभक्षी होने का आरोप
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल