ठंड का कम हुआ असर
जयपुर । राजस्थान में सर्दी का असर अब कम हो रहा है वहीं दिन प्रतिदिन राज्य में तापमान में बढ़ देखने को मिल रही है. दिन और रात के तापमान में भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौडगढ़ और बाड़मेर समेत प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया है. राज्य में गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देती दिख रही है। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में दर्ज किया गया है. यहां बीते 24 घंटे में 32.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान दौसा में 5.4 डिग्री दर्ज हुआ है. वहीं बीकानेर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ. जबकि करौली में 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है, वहीं रात में भी न्यूनतम पारा 10 डिग्री से ज्यादा रहा. बीते 24 घंटों में जयपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
‘₹2500 का वादा, ₹1000 भी नहीं’, महिला योजना को लेकर स्टालिन का विजय सरकार पर तंज
रादुविवि में सुरक्षा व्यवस्था फेल, लैब से चोरी हुआ कीमती सामान