रील बनाने वाली लड़की को कोबरा ने डसा, मौत
टोंक । राजस्थान के टोंक जिले में इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों को हंसाने वाली लड़की को कोबरा ने डस लिया। इससे लड़की की मोत हो गयी। दीपा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह खबर सुनकर दीपा के फॉलोअर्स भी दुखी हैं। घाड़ कस्बे की रहने वाली दीपा साहू ने हाल ही में 14 जुलाई को एक रील बनाई थी। इसे दीपा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की दीपा सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती थी। वह सुबह 6 बजे अपने घर के पास गायों के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान वहां कोबरा सांप ने उसके पैर में डस लिया। दीपा चीखी तो आसपास के लोग वहां पहुंचे और सांप को मार दिया। दीपा पर कोबरा के जहर का असर होता देख परिजन उसे बिना वक्त गंवाए निजी वाहन से कोटा ले गए लेकिन इससे पहले कि दीपा कोटा पहुंच पाती जहर इतना फैल गया कि उसकी मौत हो गई। दीपा के शव का कोटा में ही पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद घाड़ में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी