बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
जयपुर । संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बजट की घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक जोधपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित हुई। बैठक में ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बजट घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
ताकि समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटेल ने जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं की एक-एक कर समीक्षा की और अब तक की प्रगति जानी। जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने से कार्य की प्रगति में तेजी और बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक