राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद रियान पराग पर लगा जुर्माना, जानिए क्यों
Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लगाया गया है. IPL 2025 में स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने वाले रियान पराग दूसरे कप्तान हैं. उनसे पहले इसे लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी जुर्माना लग चुका है. CSK के खिलाफ राजस्थान ने 6 रन से जीत दर्ज की, जिसके बाद उसके कप्तान रियान पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. ये वो रकम है जो स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर IPL टीमों के कप्तानों को देने होते हैं.
IPL ने अपने प्रेस रिलीज में क्या कहा?
IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि चूंकि स्लो ओवर रेट से जुड़ी ये रियान पराग की टीम की पहली गलती है, इसलिए IPL को़ड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.22 के तहत उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
हार्दिक पंड्या पर भी लग चुका है जुर्माना
रियान पराग से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले मैच में स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना लग चुका है. उस मैच में उन्होंने एक मैच का बैन झेलकर वापसी की थी. वो बैन भी उन पर स्लो ओवर रेट को लेकर ही लगा था. दरअसल, सीजन में अगर किसी कप्तान को 3 बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है तो उस पर एक मैच का बैन लगाया जाता है.
कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में चले रियान
रियान पराग की बात करें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों चली. जिस तरह से धोनी के लिए उन्होंने स्पिनर्स के ओवर बचाकर रखे, बतौर कप्तान उनके उस फैसले की जमकर सराहना हुई. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 28 गेंदों पर 37 रन की बेजोड़ पारी भी खेली.
राजस्थान ने 6 रन से दर्ज की जीत
मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई. उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बनाए. CSK को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे. मगर तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने उसे सफलतापूर्वक डिफेंड कर अपनी टीम को मैच जिता दिया.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी