सडक़ हादसा, 6 लोगों की मौत
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर सोमवार सुबह भीषण सडक़ हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास का है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जायलो में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वे डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

कांग्रेस का सरकार पर हमला, पश्चिम एशिया मुद्दे पर उठाए सवाल
गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान टीम छोड़ने की वजह बताई
खिलाड़ियों को दी फिटनेस और प्रैक्टिस पर ध्यान देने की सलाह
जयपुर में आज-कल निकलेगी गणगौर की शाही सवारी, परकोटे में ट्रैफिक डायवर्जन।
ईद समारोह में ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला।
आम जनता को राहत, अब एक साथ मिलेगा तीन महीने का राशन।
सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में बढ़ी चिंता
गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद।
दिल्ली में घर बनाने वालों को बड़ी राहत, नए नियम लागू।