सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचला; 2 की मौत
समस्तीपुर के एनएच 28 के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाटोल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन को स्थानीय लोगों ने इलाज को ले अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक की हुई पहचान
मृतका की पहचान फतेहपुर वाला पंचायत की वार्ड 8 निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पुत्री स्वाति प्रिया और राजेश कुमार साह की पुत्री कृतिका कुमारी के रूप में हुई। दोनों पांचवी कक्षा की छात्रा है। वार्ड 8 निवासी विष्णुदेव सिंह की 13 वर्षीय पुत्री मीना कुमारी ने पानी में छलांग लगाकर अपनी जान बचायी। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर चालक को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
ताजपुर की तरफ से सीमेंट लदी ट्रक ने कुचला
बताया गया कि सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित एक सीमेंट लदी ट्रक ने सभी को कुचला दिया। इसके बाद ट्रक एनएच छोड़ नीचे खाली जगह में जाकर रूकी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।
हादसे में दो छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन को ताजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल के समीप सड़क जाम कर दिया है। सूचना पर ताजपुर, मुसरीघरारी, सरायरंजन व हलई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने की कवायद में जुट गई।

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव