लुटेरी दुल्हन शादी के बाद नकदी और जेवरात लेकर हुई फरार
अलवर । राजस्थान के अलवर के शिवाजी पार्क थाने में लुटेरी दुल्हन से शादी करने के बाद नकदी और जेवरात लेकर दुल्हन के फरार हो गयी। इस मामले में दर्ज हुआ है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दुल्हन शादी के बाद पीहर गई थी। उसके बाद वापिस लौटने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवक जब दुल्हन को लेने गया तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वापिस लौटा दिया। अलवर के बुध विहार निवासी रामगोपाल सिंह राजपुत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर पर रामबीर सिंह व उसकी पत्नी अर्चना देवी निवासी फतेहाबाद रोड आगरा उत्तर प्रदेश आए। उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी मनीषा तोमर विवाह योग्य हो गई है। उसकी शादी आपके पुत्र कुलदीप सिंह से करवाना चाहते हैं। लेकिन उसके भाई की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसलिए शादी का खर्चा आपको ही वहन करना पड़ेगा। इसके बाद रिश्ता तय हो गया और हमने शादी के लिए 3 लाख रुपए दे दिए। आगरा में शादी होने के बाद मनीषा ससुराल आ गई। यहां पर समाज बिरादरी में इज्जत को ध्यान में रखते हुए बहु बनकर आई दुल्हन मनीषा को शादी के बाद एक सोने की नथ, सोने का टीका, सोने की कंठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का गले का हार, सोने की बाजूबंद, सोने की 4 चूड़ियां, 4 अंगूठी व कमर बन्द व चांदी की पायजेव 250 ग्राम और चांदी की 4 चुटकी के जेवर पहनने को दिए। इन्होंने शादी के समय फर्नीचर आदि दहेज में दिखाने के लिए उन्हें अपने पैसों से दिलवाया। इसके बाद उसी दिन दुल्हन मनीषा को समस्त जेवर पहनाकर पीहर भेज दिया। मनीषा के पीहर जाने के बाद उसका बेटा कुलदीप सिंह अपनी पत्नी मनीषा को वापिस लाने हेतु आगरा गया लेकिन उन्होंने मनीषा को साथ भेजने से इन्कार कर दिया। पूरे मामले में थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया की एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटे की शादी कराई थी। उसके बाद दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। दुल्हन के परिजनों ने 3 लाख रुपए शादी के खर्चे के नाम पर अलग से लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा