14 साल बाद पकड़ा गया डकैती का आरोपी, कई राज्यों में थी तलाश
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने दिल्ली और पंजाब में डकैती और लूटपाट के कई मामले में वांछित बदमाश को 14 साल बाद यूपी के गाेंडा से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। उस पर यूपी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। साथ ही उस पर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि लंबे समय से वांछित बदमाशों की तलाश थी। इसी दौरान पुलिस को अर्जुन प्रसाद के बारे में जानकारी मिली, जो 2012 से ही कई राज्यों में अपराध करने के बाद गायब था। दिल्ली के पंजाबी बाग, मोती नगर, पंजाब के लुधियाना स्थित मॉडल टाउन इलाके में डकैती और लूट के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में इसकी तलाश थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक घर को छोड़ दिया था। पूछताछ में पता चला कि वह कई पुराने मामले में साजिशकर्ता है। इन सभी मामलों में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर चुका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अर्जुन प्रसाद एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ डकैती, लूट, सेंधमारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। हालांकि गोंडा पुलिस उसे पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चुकी है।
नाबालिग को घरों में नौकरी लगवाकर देता था वारदात को अंजाम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अर्जुन प्रसाद, जवाहर, करण पासी, राजू और अनिल सोनी नाम के एक सुनार के साथ मिलकर गैंग चलाता था। वह अपने किसी नाबालिग सदस्य को उस घर में घरेलू नौकर की नौकरी दिलाता था, जहां उसे वारदात को अंजाम देना होता था। उसके जरिए आरोपी घर के अंदर मौजूद लोग, घर के नक्शे, कीमती सामान रखने की जगह और घर वालों के रोजमर्रा के कामों की जानकारी ले लेता था। गैंग रात को वारदात को अंजाम देता था और लूटे गए गहनों को अनिल सोनी के जरिए ठिकाने लगाता था। पुलिस के मुताबिक 2012 में उसने पंजाबी बाग में एक घर से करीब 400 ग्राम सोना लूटा था। वारदात के दौरान बदमाशों ने मालकिन और उनके बेटे के हाथ-पैर बांधकर और उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया था। इसी तरह 2016 में उसने मोती नगर में वारदात को अंजाम दिया था। यहां से गैंग ने 25 लाख के गहने और एक लाइसेंसी पिस्टल लूटकर भागे थे। यह मामला अनसुलझा था। वहीं 2018 में गैंग ने पंजाब के लुधियाना में 40 लाख नकद और 1.25 किलोग्राम सोना लूटा था।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा