80 स्टेशनों पर खर्च किए जाएंगे 2,708 करोड़ रुपए
भोपाल । मप्र के लिए घोषित रेल बजट 2025-26 में राज्य को कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस बजट में 14,745 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो राज्य के रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रेल बजट 2025-26 के तहत राज्य में 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 5,869 किलोमीटर है और इन परियोजनाओं पर 1,04,987 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान होगी और यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत रानी कमलापति, ग्वालियर, खजुराहो, सतना, इंदौर, बीना और जबलपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के पुनर्विकास पर 1,950 करोड़ रुपए की लागत से काम चल रहा है।
प्रदेश के 80 स्टेशनों पर खर्च किए जाएंगे 2,708 करोड़
प्रदेश के 80 स्टेशनों पर 2,708 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें इन स्टेशनों में अकौडिय़ा, आमला, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बनापुरा, बरगवां, ब्योहारी, बेरछा, बैतूल, भिंड, भोपाल, बिजुरी, बीना, ब्यावरा राजगढ़, छिंदवाड़ा, डबरा, दमोह, दतिया, देवास, गाडरवारा, गंजबासौदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, हरपालपुर, इंदौर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, जुन्नारदेव, करेली, कटनी जंक्शन, कटनी मुरवारा, कटनी साउथ शामिल हैं। इसके अलावा खाचरोद, खजुराहो जंक्शन, खंडवा, खिरकिया, लक्ष्मीबाई नगर, मैहर, मक्सी जंक्शन, मंडला फोर्ट, मंदसौर, एमसीएस छतरपुर, मेघनगर, मुरैना, मुलताई, नागदा जंक्शन, नैनीपुर जंक्शन, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नरसिंहपुर, नेपनागर, नीमच, ओरछा, पांढुर्ना, पिपरिया, रतलाम, रीवा, रुथियाई, सांची, संत हिरदाराम नगर, सतना, सागर, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्यामगढ़, श्योपुर कलां, शिवपुरी, श्रीधाम, शुजालपुर, सिहोरा रोड, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और विक्रमगढ़ आलोट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा इस बजट से न केवल रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार से मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। मध्य प्रदेश के लिए यह रेल बजट राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।

ऑपरेशन ‘रेजपिल’ के तहत बड़ा खुलासा, करोड़ों रुपये की प्रतिबंधित ड्रग जब्त
पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी अब किस IAS अफसर को मिली?
भारत एआई में ग्लोबल हब बनने की राह पर: चंद्रशेखरन
आरक्षण मुद्दे पर सरकार पर बढ़ा दबाव, मनोज जरांगे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम
तीन ठगों की हैरान करने वाली साजिश: सोशल मीडिया ने बनाया शिकार
बंगाल भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता के करीबी रथिन घोष जांच के घेरे में
बाबूलाल कटारा को जेल में ही मिलेगा इलाज, आरपीएससी पेपर लीक मामले में SOG जांच पूरी
DMC घोटाले में करोड़ों की चपत, पूर्व रजिस्ट्रार पर शक
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, RGPV को तीन हिस्सों में विभाजित करने की योजना
दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी चर्चा तेज, उषा ठाकुर ने दिया सम्मानभरा जवाब