आरएसएस प्रमुख ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति पर जताया गर्व
सीकर : सीकर के ऐतिहासिक रैवासा धाम में मंगलवार को आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद का संगम देखने को मिला। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत यहां पहुंचे, जहां उन्होंने संत राघवाचार्यजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और वेद विद्यालय का लोकार्पण किया।
मंच से भागवत ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को दृढ़ स्वर में रखते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य हिंदुओं की प्रगति और राष्ट्र की उन्नति है। उन्होंने रैवासा धाम के वातावरण, साधना और संत परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल भारत की आध्यात्मिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।
लोकतंत्र पर बात करते हुए भागवत ने कहा कि आजादी के समय कुछ लोग कहते थे कि भारत में लोकतंत्र नहीं टिकेगा, लेकिन आज हम दुनिया में लोकतंत्र के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब दुनिया को जरूरत पड़ी है, भारत ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के हालात देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि भारत इस तरह उभरेगा लेकिन आज भारत बड़ी ताकतों के बीच भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक गोरधन वर्मा, विधायक सुभाष मील और कथावाचक आचार्य इंद्रेश उपाध्याय शामिल थे। आयोजन में आगे बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भी शामिल होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी