300 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को आरटीओ पारीक ने दिलायी शपथ
जयपुर। परिवहन तथा सड़क सुरक्षा विभाग, आवास फाइनेन्सियर्शर लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम प्रताप गौरव केन्द्र में आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 300 प्रशिणार्थियों को आरटीओ नेमीचन्द पारीक ने सड़क सुरक्षा का संदेश देने का शपथ दिलाई। प्रशिक्षण समाप्ति पर सड़क सुरक्षा सन्देश लिखे हेलमेट वितरित किए गए। आरटीओ पारीक ने इस विशेष आयोजन के लिए राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी एवं आवास फाइनेन्सियर्स लि. टीम का आभार जताया।
उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों को सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनकर इस अभियान की थीम सुरक्षित भारत के लिए युवा जागृत-देश जागृत, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित के लिए संकल्प लेकर कार्य करने की अपील की। सोसायटी के परियोजना सह समन्वयक पी.सी. जैन ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि सड़क सुरक्षा अनुकूल व्यवहार अपनाए जाने के लिए सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनाने की आवश्यकता है अब तक सोसायटी द्वारा 85000 हज़ार सडक सुरक्षा अग्रदूत बनाकर उन्हें हेलमेट वितरित किये जा चुके है।
आवास फ़ाइनेंशियर्स लि. के वाइस प्रसीडेन्ट हिमांशु शर्मा ने आवास के ध्येय वाक्य सपने आपके साथ हमारा के तहत युवाओं को सडक दुर्घटनाओं से हताहत होने को रोकने के लिए यह अभियान चलाया है, जिसके तहत अब तक राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के सहयोग से 18000 हेलमेट प्रशिक्षण के बाद दे चुके है। इस वर्ष 8000 हज़ार देने की योजना है।, सीएसआर सब हेड अमित व्यास, वीरेंद्र सिंह राठौड़, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक हरीश चन्द्र ने भी उपयोगी जानकारी दी।

जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते