आरटीवी बस ने दिल्ली में मोटरसाइकिल को कुचला बच्चे की मौत
नई दिल्ली । न्यू उस्मानपुर इलाके में बेकाबू आरटीवी बस ने एक मोटरसाइकिल को कुचल दिया। हादसे में एक पहिया मोटरसाइकिल पर आगे बैठे छह वर्षीय बच्चे के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अद्विक मिश्रा उर्फ कन्हा घर का इकलौता बच्चा था। इस हादसे में बच्चे के पिता मनीष मिश्रा और दादा हरिभान दत्त मिश्रा को भी चोटें आई हैं। चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। अद्विक का परिवार ब्रह्मपुरी एक्स-ब्लाक शिव मंदिर के पास रहता है। दादा हरिभान ने बताया कि वह एमटीएनएल से सेवानिवृत्त हैं। उनके माता-पिता अयोध्या में रहते हैं। वह उनसे मिलने जा रहे थे। रविवार शाम को पुरानी दिल्ली से ट्रेन पकड़नी थी। बेटा मनीष और पौत्र कन्हा न्यू उस्मानपुर पहले पुश्ता तक मोटरसाइकिल पर उन्हें छोड़ने आए थे। यहां से उन्हें आटो से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना था। जैसे ही वह न्यू उस्मानपुर पहले पुश्ता पर पहुंचे और मोटरसाइकिल से उतरे लगे, इतने में इतने में तेज गति में आई आरटीवी बस ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर आगे कान्हा बैठा था, बस के बायीं तरफ के अगले पहिये ने उसे कुचल दिया। टक्कर से मनीष और हरिभान को भी चोट लगी। हादसा होते ही चालक बस छोड़ कर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने अद्विक को मृत घोषित कर दिया। हरिभान ने बताया कि अद्विक एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार