भारत से भी बड़ी होगी रूसी सेना
मास्को। रूस एक बार फिर अपनी सेना में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने सैनिकों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक रूसी सेना में 1.80 लाख सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इससे रूसी आर्मी में कुल सैन्य कर्मियों की संख्या लगभग 23.8 लाख हो जाएगी। इसमें एक्टिव सैनिकों की संख्या 15 लाख होगी।
नई भर्ती दिसंबर में होगी। एक्टिव सैनिकों के मामले में फिलहाल रूस से आगे चीन, भारत और अमेरिका हैं। नई भर्ती के बाद एक्टिव सैन्यकर्मी के मामले में वह दूसरे नंबर पर आ जाएगा। इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज के मुताबिक चीन के पास करीब 20 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं। वहीं, भारत के पास करीब 14 लाख एक्टिव और अमेरिका के पास 13 लाख एक्टिव सैन्यकर्मी हैं।
फरवरी 2022 में यूक्रेन जंग की शुरुआत होने के बाद यह तीसरी बार है, जब पुतिन ने सेना का आकार बढ़ाया है। पुतिन ने अगस्त 2022 में 1.37 लाख सैनिकों की बढ़ोतरी का आदेश दिया था। इससे रूसी सेना में कुल सैनिकों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसमें 11.5 लाख एक्टिव सैनिक थे। इसके बाद दिसंबर 2022 में रूसी सेना में 1.70 लाख और सैनिक बढ़ाए गए। इससे कुल एक्टिव आर्मी 13.2 लाख हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक सैनिकों की संख्या बढ़ाने का पुतिन का यह आदेश इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले महीने रूस के कुस्र्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना घुस गई थी। यूक्रेन ने रूस के करीब 1,175 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ये पहली बार था जब रूस ने इतनी जमीन गंवाई। हालांकि अब रूस ने अपनी जमीन वापस हासिल करने की कोशिश तेज कर दी है। रिपोट्र्स के मुताबिक पिछले हफ्ते रूस और यूक्रेनी सेना के बीच कुस्र्क के कई इलाकों में मुठभेड़ हुईं। इस बीच रूस ने पूर्वी डोनबास इलाके के अहम यूक्रेनी शहर पोक्रोवस्क पर कब्जा करने की कोशिश तेज कर दी है।

देशभर के हिल स्टेशनों में अव्वल रहा Pachmarhi, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
सगे भाइयों को गोली मारने वाला आरोपी हाफ एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
अमेरिका का ईरानी ‘ड्रोन कैरियर’ पर हमला, जहाज में लगी भीषण आग
मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया पहुंचा 1.21 लाख रुपये तक।
Saurabh Sharma निकला 51 किलो गोल्ड का असली मालिक, IT विभाग के खुलासे से मचा हड़कंप
Parliament of India के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू
पूर्व विधायक का विवादित बयान: होली को बताया घिनौना त्योहार, भगवान विष्णु पर भी की टिप्पणी
कांग्रेस के विधायक ने थामा बीजेपी का दामन, सियासत में मची हलचल