सचिन पायलट ने अब कर दिया है ये बड़ा दावा
देश में लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले दिग्गजों द्वारा अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा है। अब राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।
कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा उनका अंहकार है। इस दौरान सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटें जीतेगी।
वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश को लेकर दावा किया कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को यहां से बहुमत मिलेगा। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने हरियाणा में 7-8 सीटें जीतने और बिहार तथा महाराष्ट्र में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। अब चुनाव परिणाम के दिन ही खुलासा हो सकेगा कि सचिन पायलट का दावा कितना सही साबित होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप